Lockdown diary

लाॅकडाऊन  डायरीज.... .

सारे देश ,हर एक जिला और गाँव बिल्कुल सुनसान हैं ,
कोरोना ने सब को घर जो बिठाया हैं. 

लाॅकडाऊन जबसे हुआ हैं जारी, 
कुछ लोग तो ऐसे रहते है ,मानो हुई हो बड़ी बिमारी!
हमने तो है लिखी लाॅकडाऊन डायरी .

लाॅकडाऊन मे ,
हमे घर चार दिवारे भी पूरे शहर सी लग रही हैं !
पहले कुछ दिन मानो ,सब के मुँह ही देखते रह गए!
पर अब बाल्कनी हमारी दोस्त हो गयी हैं! 😊

इन दिनों हम एक शेफ कम साइंटिस्ट बन गए हैं!
हर रोज अलग अलग रेसिपिज ऐसे बन रहे हैं, 
जैसे कोई कुकरी शो के एपिसोड्स चल रहे हो!😃
मानो घर का राशन खत्म करने की ठान ही ली हो!
लेकिन भूखे लोगों को देखकर हैरान हो गए हैं, 
पता नहीं सरकार क्यूँ मदद नहीं कर पा रही है?
हमारी सोसायटी ने भी मदद करने की ठान ली हैं .

पापा ,भैया तो वाकई में पक गए हैं, बाहर घूमना जो बंद है, 
लेकिन वे भी आजकल हमारे साथ लूडो और शतरंज खेल रहे हैं! 😁
हाँ कभी कबार हम सब मिलकर पोंछा भी कर देते हैं! 

अब न्युज चॅनल्सही हमारे यहाँ फेवरेट चॅनल्स हो गए है,
पुरानी सिरीयल्स वापस देखकर  हम पक गए हैं 😅
रामायण- महाभारत भी देखा घरवालो कि गालिया सुनकर😆, 
लेकिन हमें चैन कहा? हम  तो फोन लेकर बैठ गए हैं! 😀

हमारी सुबह आजकल दोपहर को हो रही हैं 😉
काम सभी के बटे हुए है ,
फिर भी एक दुसरे की शिकायत करते हए
भी झगडने में भी  बेहद मजा आ रहा है😃 

इक  तरफ हमारी इक्झाम पोस्टफोन्ड हो गइ हैं ,
हम बच्चों के मन मे खुशी के लड्डू फुंट रहे है😅😉

सुना है लाॅकडाऊन मे,
सब पंछी, जानवर रास्ते पर आजाद घूम रहे हैं, 
वाह!वरना इन्सान में छिपे भेडिया को देखकर वे डर जाते हैं! 
दूसरी तरफ पोल्यूशन का  प्रभाव भी कम हो गया,
नदियाँ, तालाब साफ हो गए, 
चलो कुछ तो अच्छा हुआ! 

अब चलते है लाॅकडाऊन के मजेदार किस्सो की तरफ!
लोगों का सहयोग, एकता बढ़ाने के लिए है, 
मोदीजी ने लोगों को आभार के तौर पर तालियाँ बजाने को कहा, जो हमने भी किया 😀
लेकिन अपनी बाल्कनी में रह कर!
कुछ लोग तो घर की बड़ी  थाल लेकर इस तरह बजा रहे थे जैसे 
घर मे दांडिया या शादी हो😅
यह तो कुछ भी नहीं, 
जब दिया जलाने का ऐलान हुआ,कुछ लोगों ने बेशुमार पटाखे जलाकर जिंदगी की दिवाली मनाई 😃
लोगों का यह जबरदस्त सहयोग देखकर हमारी हँसी का ठिकाना नही रहा!😅

लाॅकडाऊन में लोगों के कई सारे टॅलेंट भी बाहर आ गए ,
कोई योगा सिख रहा है तो कोई ऑनलाइन आकर गा रहा हैं .
हम तो ऑनलाइन कोर्सेस कर रहे है,
सर्टिफिकेट क्विझ भी भेजे जा रहे हैं. 

इन दिनो पुलिस ,डाॅक्टर ,नर्स और सफाई कर्मचारी
जो हमारे असली हिरोज है ,
उन्हे सॅल्यूट किया जा रहा हैं, यह एक अच्छी बात हैं 😊.
लेकिन बुरा भी लगा जब कुछ दरिंदो ने इनपर बेरहमी से हमला किया .
क्या कहे ऐसे लोगोंको ?

हाल ही मे  शराब की दुकाने शुरु हुई,
लोग राशन की दुकान पर अबतक थे,
ताज्जुब इस बात का है की अब से वह जिंदगी से भी जरूरी शराब पीने के लिए दूर दूर तक खडे हैं. 

कई सारे लोग अपने गाव जाने के लिए हर एक तरीका अपना रहे है
कितना  किलोमीटर पैदल जा रहे है, 
कुछ की तो जाने भी चली गई और मदद कहीं  से भी नहीं मिलीं,
अब तो ट्रेन भेजी जा रही हैं, लेकिन यहाँ भी ,अपना सब छोडकर मदद करनेवाले लोग ,
और सब कुछ होकर भी राजनीति करनेवाले लोग देखकर, 
दिल हैरान हैं .

खैर, अब तो मास्कसे भी   दोस्ती हो गई हैं 
पहले सास नहीं ले पाते थे ,
अब आदत हो गई हैं 😊 .

Quarantine,  Corona Hydrochloroquine,Covid-19,
जैसे शब्द अब सभी के लिए रोज की बाते हो चुके हैं! 😀

सब शांत,वक्त ठहरा हुआ सा  लगता है,लेकिन इस महामारी से बाहर तो आनाही है,
इसिलिए तो हमें घर पर ही रहना चाहिए, 
सावधान रहना चाहिए! 

सुना है अब सब धिरे धिरे शुरू हो जाएगा, 
पर यह भी सच है   की कोरोना इतने जल्दी नहीं जाएगा, 
तो चलो ,इतना वक्त संयम से रहना सिखा है,बस थोड़ा और वक्त ऐसे ही मदद करें, 
क्योंकि डाॅक्टर ,नर्स,पुलिस, सब लोग अपनी जी जान लगा रहे है,
तो हम सब क्यूँ  पीछे रहें? 
तो चलो हम भी इस लाॅकडाऊन डायरी को अपने 
संयम और सकारात्मकता से यादगार बनाते है.😊


                  -कुणाल विजय ठाकरे. 










































Comments

  1. Bahut hi badhiya poem hai... Keep it brother 🙌🙌👏

    ReplyDelete
  2. Good job keep it up 👌.and make joy to everyone.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

नकारात्मकतेचं सीमोल्लंघन..

Little things 😍😍

जुनून ....❤❤❤